Saturday 18 March 2017

सरकार के द्वारा यह हकमारी के खिलाफ हम लोकतान्त्रिक लड़ाई लड़ेंगे - राम चंद्र रॉय

बिहार न्यूज़ एक्सप्रेस / राम बालक रॉय

बिहारपंचायत नगर प्रारंभिक शिक्षक संघ की राज्य इकाई के आह्वान पर सूबे बिहार के 38 जिले में एक दिवसीय धरना प्रदर्शन समस्तीपुर जिला इकाई द्वारा किया गया।  अध्यक्षता जिला अध्यक्ष राम चंद्र रॉय ने किया।  जबकि संचालन कुमार गौरव के किया।  धरना प्रदर्शन को संबोधित करते हुए जिलाध्यक्ष रामचंद्र राय ने कहा की राज्य सर्कार नियोजित शिक्षको के साथ दोहरी नीति चलकर इनके साथ छलावा कर रही है।  व उनकी हकमारी कर रही है।  जिसे हम संगठनकर्ता बर्दास्त नहीं करेंगे. सरकार  के द्वारा  यह हकमारी के खिलाफ हम लोकतान्त्रिक लड़ाई लड़  रहे है। सत्व वेतनमान राज्यकसभी र्मी का दर्जा मिलने तक हमारी लड़ाई रोड से कोर्ट से व वोट से जारी रहेगा।

   नियोजित शिक्षको का प्रतिनिधिमंडल जिलाधिकारी के अनुपस्थिति में अपर समाहर्ता को एक ज्ञापन सौपा।
 जो मुख्यमंत्री के नाम मांग पत्र भेजा। जो निम्न है।

   १ माननीय सर्वोच्च न्यायलय के आलोक में राज्य के सभी नियोजित शिक्षको को एक सामान काम के लिए एक सामान वेतन दिया जाय.
२  राज्यकर्मी का  दर्जा दिया जाय।
३ नियमित शिक्षको की भांति सेवा शर्त पूर्णतः नियोजित शिक्षको के लिए लागु किया जाय।
४ सामान स्कूल शिक्षा प्रणाली लागु किया जाय।
५ वेतन भुगतान माह के प्रत्येक माह के प्रथम सप्ताह में सुनिश्चित हेतु अग्रिम निधि सभी जिला को उपलब्ध कराया जाय।
सहित ५ मांग और भी है।

सभा को संजीव आर्य , अभय आज़ाद शम्भू सुमन नन्द किशोर राय राम बालक राय मधुरेन्द्र कुमार रामनाथ राय  महेश राय   अमरनाथ चौधरी हरिमोहन चौधरी सहित सैकड़ो शिक्षक सामिल थे।